जानकारी के अनुसार, युवती दिशा मरावी वार्ड नंबर 11 झूलकदम की रहने वाली थी। उसका प्रेम संबंध सकरेली कला निवासी योगेन्द्र साहू से था। मां मीना मरावी का आरोप है कि 24 जनवरी 2026 को दिशा को होटल में बुलाया गया, जहां विवाद हुआ और उसके बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर आ.ग लगा दी गई।
मां अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। दिशा को बर्न उपचार सुविधा वाले अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां 1 फरवरी को उसकी मौ.त हो गई।
इस घटना के बाद बिलासपुर के तारबाहर थाना में शून्य में केस दर्ज किया गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई, लेकिन अब तक केस डायरी और रिपोर्ट सक्ती पुलिस को नहीं सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मीना मरावी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में महेन्द्र कुमार सिदार और आशीष पटेल की भी संलिप्तता है। उनका कहना है कि अस्पताल ले जाते समय दिशा ने खुद पूरी घटना बताई थी। मां का यह भी दावा है कि आरोपी द्वारा घटना को दूसरी जगह की बताने के लिए दबाव बनाया गया।
मां ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या दिशा का बयान लिया गया था या नहीं। यदि लिया गया तो परिवार को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। उन्होंने आदिवासी परिवार होने के कारण मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे

.jpg)

