विज्ञापन

दुर्ग में 84 लाख के अवैध लेन-देन सामने आते ही मचा हड़कंप! 111 म्यूल खातों से ठगी नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दुर्ग से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। 111 बैंक खातों के जरिए लाखों रुपए के अवैध लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिसमें अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन लोगों को पकड़ा है जो अपने बैंक खाते किराए पर देकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराते थे। इन खातों के जरिए करीब 86 लाख रुपए का लेन-देन किया गया था।

दुर्ग साइबर ठगी केस में 111 बैंक खातों का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) से मिली थी। सूचना मिलने के बाद दुर्ग स्टेशन रोड स्थित कर्नाटक बैंक की शाखा में चल रहे 111 खातों की जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी गई रकम को जमा करने और निकालने के लिए किया जा रहा था। अब तक कुल 86,33,247 रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन इन खातों के जरिए किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक साइबर ठग ऐसे लोगों को निशाना बनाते हैं, जो थोड़े पैसे के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड और पासबुक उनके हवाले कर देते हैं। ऐसे खातों को म्यूल अकाउंट कहा जाता है। दुर्ग में पकड़े गए आरोपियों ने भी इसी लालच में अपने खाते ठगों को दे दिए थे।

इस कार्रवाई में 24 साल से लेकर 56 साल तक के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मधु साहू, ज्योति गौतम, फरहद खान, भूपेश गोहिल, अजय कुमार उर्फ मोनू, मसीर आलम, नवीन भागवत, भूपेंद्र कुमार टंडन, संतोष बिसाई और हीरा सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अपना बैंक खाता, ओटीपी या पासबुक किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें, क्योंकि ऐसे मामलों में खाताधारक भी उतने ही जिम्मेदार माने जाते हैं।

ऐसी ही लोकल और अहम खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें, हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए फॉलो जरूर करें।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J