भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सबसे प्रमुख सीट राजनांदगांव लोकसभा में कांग्रेस के वॉल पेंटिंग में गंभीर गलती हो गई. दीवार पर पेंटिंग करने वाले शख्स ने दीवार पर लिखा, "राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल को कमल छाप पर वोट करें।" जो की अब यह सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है|
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है. उन्होंने मंगलवार को अपनी उम्मीदवारी दाखिल की|
इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है. अपनी-अपनी पार्टियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरे शहर में दीवारों पर नारे और चित्र बनाए जा रहे हैं।
इस बीच, कांग्रेस के वॉल पेटिंग पर सब कुछ सही लिखा गया है, लेकिन भूपेश बघेल को जीत दिलाने के लिए मतदान के लिए कमल के छाप पर वोट करने लिखा गया है।
बताया जा रहा है कि यह गलती कई दिन पहले हो गई थी, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इस पर ध्यान नहीं दिया और किसी ने इसे सुधारने की जहमत नहीं उठाई.
कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा का कहना है कि हमें नहीं पता कि यह वॉल पेंटिंगकहां से आया। यह विपक्ष की साजिश हो सकती है|
यह भी पढ़े - भिलाई : 3 दिन बंद रहेंगी मांस - मटन की दुकाने , जाने किस दिन बंद रहेंगे विक्रय केंद्र...
यह भी पढ़े - BJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...
यह भी पढ़े - भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

