भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 7 सितंबर को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई देगा
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि यह ग्रहण भारत में साफ़ तौर पर देखा जाएगा। यही कारण है कि इस दिन सूतक काल भी मान्य होगा।हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना जाता है और इसे लेकर तमाम नियम-कानून तय किए गए हैं। यही वजह है कि लोगों के मन में सवाल उठता है – क्या इस ग्रहण का सूतक लगेगा? जवाब है – हां, जरूर लगेगा।
कब से शुरू होगा सूतक काल?
7 सितंबर की दोपहर 12:19 बजे से सूतक काल की शुरुआत हो जाएगी। यह सूतक 8 सितंबर की रात 1:26 बजे तक प्रभावी रहेगा।बच्चे, बुज़ुर्ग और बीमार लोगों के लिए सूतक काल थोड़ी देर बाद शुरू होता है — शाम 6:36 बजे से।ग्रहण की वास्तविक शुरुआत 7 सितंबर की रात 9:58 बजे होगी और समापन रात 1:26 बजे पर होगा। कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी।
सूतक काल क्या होता है?
ग्रहण से पहले की वह समयावधि, जब धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है, उसे सूतक कहते हैं।चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले लगता है, जबकि सूर्य ग्रहण का 12 घंटे पहले। मान्यता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है।
सूतक काल में क्या न करें?
कोई भी शुभ कार्य जैसे पूजा, विवाह, हवन आदि न करें
भोजन बनाना और खाना वर्जित है
बाल कटवाना, नाखून काटना, शेविंग जैसे कार्य टालें
लंबी यात्रा से बचें
नए बिजनेस या इन्वेस्टमेंट की शुरुआत न करें
मांस, लहसुन, प्याज़ और मदिरा का सेवन न करें
गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजों से दूर रहें
सूतक काल में क्या करना चाहिए?
भगवान का नाम जपें
"ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें
ग्रहण के बाद स्नान करके घर में गंगाजल छिड़कें
जरूरतमंदों को दान करें
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
खास ध्यान रखने वाली बातें
ग्रहण के समय खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। गर्भवती महिलाएं विशेष सतर्कता बरतें।चंद्र ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें। इस दौरान चंद्र देव के बीज मंत्र का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है:
"ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रम से नमः" विज्ञापन
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। भिलाई की पत्रिका एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |