भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरगुजा, छ.ग के अंबिकापुर के क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में समुदाय विशेष के दो लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गए|
यह भी पढ़े - भूपेश बघेल को कमल छाप पर वोट दे - कांग्रेस की वॉल पेटिंग में लिखी गलती हो रही है वायरल , देखे...
इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस को जैसे ही इस संबंध में शिकायत मिली, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और रांची से दोनो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया वहां उनके साथ नाबालिग लड़कियां भी मिलीं|
घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने नेशनल हाईवे 43 पर स्थित रघुनाथ चौकी का घेराव कर हंगामा किया और आसपास की दुकानें बंद करा दीं. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर मामले को संभाला और बलपूर्वक सभी आंदोलनकारियो को वहां से हटा दिया।
दरअसल, अंबिकापुर से 10 किमी दूर रघुनाथपुर के दो विशेष समुदाय के युवक नाबालिग लड़कियों को बरगला कर भगा ले गए|
इस घटना की जानकारी परिजनों को देर रात मिली और उन्होंने इसकी शिकायत रघुनाथपुर थाने में दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आयी और रात भर किशोरियों और नाबालिग लड़कियों की तलाश कर उन्हें रांची से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने अलग अलग धाराओ में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया। इसके बाद आज हिंदू संगठनों ने मामले को लेकर रघुनाथपुर चौकी का घेराव कर हंगामा किया|
इस बीच, प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 43 को अवरुद्ध कर दिया और आसपास के व्यवसायों को बंद कर दिया। इस दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा प्रदर्शनकारियों को शांत कर तितर-बितर करने के लिए पुलिस बलों का इस्तेमाल किया। हालांकी अब इलाके में अब शांति बनी हुई है| पुलिस ने इन दोनों आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया|
यह भी पढ़े - भिलाई : 3 दिन बंद रहेंगी मांस - मटन की दुकाने , जाने किस दिन बंद रहेंगे विक्रय केंद्र...
यह भी पढ़े - BJP का कार्टून वार: जारी किया कार्टून , कांग्रेस नेता शिव डहरिया को मरीज बनाकर डॉक्टर के पास भेजा, देखे...
यह भी पढ़े - भिलाई : ग्वालियर की महिला से CBI और ED का डर दिखाकर 51 लाखों की ठगी करने वाला भिलाई से गिरफ्तार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

