करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने पर युवक की जान तो बच गई, लेकिन उसका पैर बुरी तरह टूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक से आत्महत्या की वजह पूछी।
स्थानीय लोगों के सवाल पर युवक फूट-फूटकर रोने लगा। उसने बताया कि घर वाले उसे बार-बार मेंटल कहकर चिढ़ाते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे। इसी मानसिक दबाव के चलते वह आत्महत्या करने आया था।
आत्महत्या की कोशिश करने वाले निगम कर्मचारी का नाम भानुप्रताप देशमुख, पिता कमलेश देशमुख, उम्र 30 वर्ष बताया गया है। वह जेवर सिरसा वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है और भिलाई नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। यह मामला जीआरपी दुर्ग क्षेत्र का बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
भानुप्रताप ने बताया कि उसके मामा के लड़के उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान करते थे। वे उसे डॉन भेजने और गन रखने जैसे आरोप लगाकर चिढ़ाते थे। युवक का कहना है कि उसके पास कोई गन नहीं थी, बल्कि वह चिड़िया भगाने वाला सामान था।
युवक ने यह भी बताया कि उसे फिर से गुंडे भेजकर मारने की धमकी दी जा रही थी, जिससे वह पूरी तरह टूट गया और मरने का फैसला कर लिया। उसने कहा कि उसका कोई नहीं है।
वहीं, इस पूरे मामले पर भानुप्रताप की पत्नी ने बताया कि वह अचानक घर से निकल गए थे। बाद में उन्हें घटना की जानकारी मिली। पत्नी का कहना है कि घर में किसी तरह की कोई समस्या या विवाद नहीं था और किसी ने कुछ नहीं कहा था। हालांकि शाम तक पत्नी अस्पताल भी नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



