विज्ञापन

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 10 अधिकारियों को मिलेगा मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह पल गर्व और सम्मान से भरा हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय ने राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) के लिए चयनित किया है।

इन सभी चयनित पुलिस अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उनकी लगन, अनुकरणीय सेवा और निरंतर योगदान का प्रतीक माना जाता है।

गृह मंत्रालय द्वारा किया गया यह चयन इस बात को भी रेखांकित करता है कि छत्तीसगढ़ ने आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में अहम भूमिका निभाई है। कठिन परिस्थितियों में लगातार डटे रहकर इन अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है।

एमएसएम के लिए चयनित अधिकारी
मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस के लिए जिन 10 पुलिस अधिकारियों का चयन हुआ है, उनमें महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक राजश्री मिश्रा शामिल हैं।

इसके अलावा कमांडेंट निवेदिता पॉल, कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे, सहायक पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस अधीक्षक उनेजा खातून अंसारी, सहायक कमांडेंट जयलाल मरकाम और प्लाटून कमांडर हजारी लाल साहू को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान न केवल इन अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरी छत्तीसगढ़ पुलिस के मनोबल को भी नई मजबूती देता है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J