मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने तय किया है कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त उनके खातों में जमा की जाएगी।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार धान के मूल्य में अंतर की राशि का भुगतान करेगी।
सरकार की ओर से लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की बड़ी राशि होली से पहले किसानों को दी जाएगी। इस फैसले को किसानों के लिए बड़ी आर्थिक राहत के रूप में देखा जा रहा है।
पिछले दो वर्षों की बात करें तो कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को धान के मूल्य अंतर के रूप में 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। इस वर्ष होली से पहले 10 हजार करोड़ रुपये और जुड़ने से कुल भुगतान बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा।
त्योहार से पहले यह आर्थिक सहयोग किसानों के परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसी ही लोकल और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपने आसपास की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..
यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.
यह भी पढ़े -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे



