विज्ञापन

रील में सुसा-इ-ड सीन दिखाने के दौरान हादसा ! एक चूक से महिला की हो गयी मौत, 4 साल की बेटी बनी चश्मदीद!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून किस कदर खतरनाक हो सकता है, इसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सामने आया है। यहां एक महिला की रील शूट करते वक्त जान चली गई, और यह सब उसकी चार साल की मासूम बेटी के सामने हुआ।

घटना बांदा जिले के बबेरू कस्बे के करूइया पुरवा इलाके की है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय मोहनी शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसका पति जगदीश काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मोहनी ने मोबाइल पर रील बनाने का फैसला किया।

Reel banate waqt mahila ki maut, 4 saal ki beti ke samne hua hadsa – Banda Viral News Image

बताया जा रहा है कि मोहनी सोशल मीडिया के लिए सु-सा-इड सीन दिखाने वाली रील शूट कर रही थी। उसने कमरे में लगे हुक पर रस्सी का फंदा लगाया और मोबाइल कैमरा ऑन कर रिकॉर्डिंग शुरू की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने या तकनीकी चूक के कारण फंदा अचानक कस गया।

कुछ ही पलों में मोहनी की सांसें थम गईं। थोड़ी देर बाद जब उसकी चार साल की बेटी कमरे में पहुंची, तो उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। मासूम की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला रील बनाने के दौरान हुए हादसे का प्रतीत हो रहा है। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां मोबाइल पर रील देखकर वैसी ही रील बनाने की कोशिश कर रही थी।

हालांकि परिजनों ने लिखित शिकायत में मौत का कारण अज्ञात बताया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर उस रील की जांच की जा रही है, जिसे रिकॉर्ड किया जा रहा था।

यह घटना एक बार फिर डिजिटल दुनिया की अंधी दौड़ पर सवाल खड़े करती है। बिना सुरक्षा के स्क्रीन पर दिखने वाले सीन को दोहराने की कोशिश कई बार जानलेवा साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े -2026 में बिना पंचांग देखे शादी-गृह प्रवेश, जानिए साल की 7 सबसे शुभ तिथियां! हर मांगलिक कार्य होगा सिद्ध..

यह भी पढ़े -जरूरत की खबर: छोटे बच्चों को चाय-कॉफी देना बन सकता है खतरा, फोकस और ब्रेन डेवलपमेंट पर पड़ता है सीधा असर..

यह भी पढ़े - New Year 2026: सूर्य का साल रहेगा 2026, घर लाएं ये शुभ चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान और तरक्की.

यह भी पढ़े - दुर्ग के होटल में शारीरिक संबंध से इंकार पर गर्लफ्रेंड की हत्या! बाइक पर लाश बीच में बिठाकर रायपुर लाए आरोपी, रायपुर युवती हत्याकांड में बड़ा खुलासा ,यूपी से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े -जीभ के स्वाद की चुकाई भारी कीमत! फास्टफूड के पत्ता गोभी से गया कीड़ा, दिमाग में बनी गांठें और चली गई युवती की जान..

यह भी पढ़े  -सर्दियों में वर्कआउट बना सकता है दिल के लिए खतरा, ठंड में एक्सरसाइज से पहले जान लें ये जरूरी नियम..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J